डॉ. सुशीला

डॉ. सुशीला इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, मर्रा पाटन में कृषि अर्थशास्त्र विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने वर्ष 2014 से अपनी शैक्षणिक एवं शोध सेवाओं का शुरुवात किया तथा तब से निरंतर शिक्षणएवं अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।डॉ. सुशीला ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालयकेकृषि  अर्थशास्त्र विभाग से वर्ष २०११ में पी एच.डी. की उपाधि  प्राप्त की है। उनका विशेषज्ञता क्षेत्र कृषि विपणन एवं कृषि उत्पादन अर्थशास्त्र है।उन्होंने अब तक लगभग 10स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक मार्गदर्शन कर उनके शोध कार्य पूर्ण कराए हैं। उनके लगभग २० शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे विभिन्न शैक्षणिक संगोष्ठियों, कार्यशालाओं एवं शोध गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाती रही हैं।