डॉ. एस.वी.एस. राजू, कुलपति, बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बाँदा (उत्तर प्रदेश), भारत, एक प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक है। जिनके द्वारा विश्वविद्यालय के अध्यापन, अनुसन्धान एवं प्रसार गतिविधियों का कुशल प्रबन्धन किया जा रहा है। आपने विभिन्न प्रशासनिक पदों यथा निदेशक, कृषि विज्ञान संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, कीट विज्ञान एवं कृषि जन्तु विज्ञान, कृषि विज्ञान संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी, चेयरमैन, अन्तराष्ट्रीय केन्द्र, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी इत्यादि के दायित्वों का निर्वहन किया है। आपके मार्गदर्शन में 46 परास्नातक और 19 शोध छात्रों ने विभिन्न विषयों पर अनुसन्धान करके, अपनी यथोचित उपाधि प्राप्त किए है। डॉ. राजू द्वारा लिखे गए 120 से अधिक शोधपत्र, देश-विदेश के अनुसन्धानकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे है। उक्त के अतिरिक्त आपके द्वारा लिखे गए पुस्तकों, पुस्तकों के अध्यायों और किसनोपयोगी लेखों से न केवल विद्यार्थी अपितु क्षेत्र के किसान भाई भी लाभान्वित हो रहे है। आपके उत्कृष्ठ कार्यों को विभिन्न राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा अलग-अलग अवसरों पर सम्मानित व पुरस्कृत भी किया गया है।