डॉ. दीक्षा पटेल, Ph. D (कृषि) कृषि प्रसार, विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि प्रसार), बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बाँदा (उत्तर प्रदेश), भारत द्वारा कृषि प्रसार के नवीनतम तकनीकों के अनुप्रयोग से संबन्धित अनुसंधान यथा सूचना एवं प्रसार तकनीकों का कृषक प्रक्षेत्र पर मूल्याँकन, अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन और क्षमता विकास का कार्य किया जा रहा है। जिसके क्रम में आपके द्वारा कुल 05 तकनीकों का मूल्याँकन और 22 तकनीकों का अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कृषकों के प्रक्षेत्र आयोजित किए गए। जिसे बड़ी संख्या में कृषकों द्वारा उपयोग किया जा रहा है। कृषकों, ग्रामीण युवाओं तथा जनपद में कार्यरत प्रसार कार्यकर्ताओं के ज्ञानवर्धन हेतु 135 से अधिक क्षमता विकास कार्यक्रमों का सफलता पूर्वक आयोजन भी किया गया। डॉ. पटेल द्वारा लिखे गए 92 से अधिक लेख, जिसमें शोधपत्र, पुस्तकें, पुस्तकों के अध्याय, सेमिनार व कार्यशालाओं में प्रस्तुत शोध, किसनोपयोगी जानकारी (जैसे- पत्रिकाओं में लेख, फोल्डर, पम्फलेट, इत्यादि) को विभिन्न प्रकाशकों ने प्रकाशित किया है। आपके उत्कृष्ठ कार्यों को विभिन्न संस्थाओं द्वारा अलग-अलग अवसरों पर सम्मानित व पुरस्कृत भी किया गया है।