डॉ. बी. के. सिंह,

डॉ. बी. के. सिंह, Ph. D (कृषि) कीट विज्ञान, प्राध्यापक (कीट विज्ञान), बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बाँदा (उत्तर प्रदेश), भारत द्वारा स्नातक, परास्नातक एवं शोध छात्रों के कीट विज्ञान विभाग के विभिन्न शैद्धांतिक एवं व्यावहारिक विषयों के अध्यापन के साथ ही साथ अनुसंधान का कार्य किया जा रहा है। जिसके क्रम में आपके द्वारा कई परियोजनाओं समेत कुल 05 परास्नातक एवं 01 शोध छात्रों के अनुसन्धानों का मार्गदर्शन किया गया है। परिणाम स्वरूप डॉ. सिंह द्वारा लिखे गए 55 से अधिक लेख, जिसमें शोधपत्र, पुस्तकों के अध्याय, सेमिनार व कार्यशालाओं में प्रस्तुत शोध, किसनोपयोगी जानकारी (जैसे- पत्रिकाओं में लेख, फोल्डर, पम्फलेट, इत्यादि) को विभिन्न प्रकाशकों ने प्रकाशित किया है। आपके उत्कृष्ठ कार्यों को विभिन्न संस्थाओं द्वारा अलग-अलग अवसरों पर सम्मानित व पुरस्कृत भी किया गया है।