डॉ. चंचल सिंह

डॉ. चंचल सिंह, Ph. D (कृषि) कीट विज्ञान एवं कृषि जन्तु विज्ञान, विषय वस्तु विशेषज्ञ (पौध सुरक्षा), बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बाँदा (उत्तर प्रदेश), भारत द्वारा कृषि, उद्यान एवं वानकी के क्षेत्र में पौध सुरक्षा के नवीनतम तकनीकों के अनुप्रयोग से संबन्धित अनुसन्धान यथा तकनीकों का कृषक प्रक्षेत्र पर मूल्याँकन,अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन और क्षमता विकास का कार्य किया जा रहा है। जिसके क्रम में आपके द्वारा कुल १६ तकनीकों का मूल्याँकन और 28 तकनीकों का अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कृषकों के प्रक्षेत्र आयोजित किए गए। जिसे बड़ी संख्या में कृषकों द्वारा उपयोग किया जा रहा है। कृषकों, ग्रामीण युवाओं तथा जनपद में कार्यरत प्रसार कार्यकर्ताओं के ज्ञानवर्धन हेतु 225 से अधिक क्षमता विकास (प्रशिक्षण) कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन भी किया गया। डॉ. सिंह द्वारा लिखे गए 80 से अधिक लेख, जिसमें शोधपत्र, पुस्तकें, पुस्तकों के अध्याय, सेमिनार व कार्यशालाओं में प्रस्तुत शोधपत्र, किसनोपयोगी लेख जैसे- पत्रिकाओं में लेख, फोल्डर, पम्फलेट, इत्यादि को विभिन्न प्रकाशकों ने प्रकाशित किया है। आपके उत्कृष्ठ कार्यों को विभिन्न राष्ट्रीय एवं राजकीय संस्थाओं द्वारा अलग-अलग सम्मानित व पुरस्कृत भी किया गया है।