डॉ. प्रज्ञा ओझा

डॉ. प्रज्ञा ओझा, विषय वस्तु विशेषज्ञ (गृह विज्ञान), बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बाँदा (उत्तर प्रदेश), भारत द्वारा समाज में महिलाओ के उत्थान हेतु नवीनतम कृषि तकनीकों के अनुप्रयोग से संबन्धित अनुसंधान यथा तकनीकों का कृषक प्रक्षेत्र पर मूल्याँकन, अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन और क्षमता विकास का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ बुंदेलखंड में महिलाओ व बच्चो के कुपोषण के निवारण हेतु भी विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे है। इसी क्रम में आपके द्वारा कुल 08 तकनीकों का मूल्याँकन और 13 तकनीकों का अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कृषकों के प्रक्षेत्र आयोजित किए गए। जिसे बड़ी संख्या में कृषकों द्वारा उपयोग किया जा रहा है। कृषकों, ग्रामीण युवाओं तथा जनपद में कार्यरत प्रसार कार्यकर्ताओं के ज्ञानवर्धन हेतु 110 से अधिक क्षमता विकास कार्यक्रमों का सफलता पूर्वक आयोजन भी किया गया। डॉ. प्रज्ञा द्वारा लिखे गए 76 से अधिक लेख, जिसमें शोधपत्र, पुस्तकें, पुस्तकों  के अध्याय, सेमिनार व कार्यशालाओं में प्रस्तुत शोध, किसनोपयोगी जानकारी (जैसे- पत्रिकाओं में लेख, फोल्डर, पम्फलेट, इत्यादि) को विभिन्न प्रकाशकों ने प्रकाशित किया है। आपके उत्कृष्ठ कार्यों को विभिन्न संस्थाओं द्वारा अलग-अलग अवसरों पर सम्मानित व पुरस्कृत भी किया गया है।